भिलाई। भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के पदाधिकारियों की एक अति आवश्यक बैठक दिनांक 14 फरवरी को शाम 4:00 बजे, इंडियन कॉफी हाउस, सेक्टर-10, भिलाई के हॉल में आयोजित की जाएगी।
बैठक में बीएसपी के पूर्व कर्मचारियों की जन जागरण समिति द्वारा प्रस्तावित रैली को समर्थन देने तथा उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके साथ ही, ऐसे सभी व्यापारी जिनके प्रकरण वर्तमान में विचाराधीन हैं अथवा किसी कारणवश निरस्त हो गए हैं, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहें, ताकि उनके मामलों से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की जा सके।
बैठक में एक महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय द्वारा दिल्ली में इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी तथा भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) के कार्यकारी निदेशक (HR) के. सी. सिंह से हुई चर्चा की विस्तृत जानकारी भी उपस्थित सदस्यों को दी जाएगी।
चैंबर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं संबंधित व्यापारियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.