दुर्ग। जिला शिक्षण समिति दुर्ग द्वारा संचालित सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय दुर्ग में 18 अगस्त को विधि खण्ड एक में नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं का परिचय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षण समिति एवं शासी निकाय के अध्यक्ष प्रवीणचंद तिवारी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र /छात्राओं के प्रतिभा विकसित करने के लिये महाविद्यालय एक सशक्त मंच है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलवंत सिंह भाटिया सदस्य शासी निकाय ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए विधि के वृहद अध्ययन करने की सलाह दी। प्राचार्य अखिलेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए 1964 से प्रारंभ हुये महाविद्यालय की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होनें महाविद्यालय की उपलब्धियों से सभी छात्र/छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य श्रीमती सीमा शर्मा, सहायक प्राध्यापक दिलीप इंगले, मनोज मिश्रा, सुश्री भाग्यश्री नातू, अब्दुल्ला कुरैशी एवं समस्त अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक संतोष देवांगन ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.