रायपुर। साय कैबिनेट के तीन नए मंत्रियों के लिए गाड़ियों की साफ-सफाई का काम स्टेट गैरेज में शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल को लेकर लगातार सामने आ रही चर्चाओं के बीच ये कहा जा रहा है कि बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तर हो सकता है। दरअसल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही हलचल के बीच राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। मंत्रीमंडल विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा चर्चा है कुछ होने वाला है, लेकिन अभी तक कुछ इनफॉरमेशन नहीं है। लेकिन कुछ तो होने वाला है। ऐसे में राज्यपाल के बयान को एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि बुधवार को 10.30 बजे मंत्रीमंडल विस्तार हो जाएगा।
बुधवार सुबह 10.30 बजे मंत्री के शपथ की चर्चा भी शुरू हो गई है मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 अगस्त को विदेश दौरे से पहले मंत्रीमंडल विस्तार की बातें भी कही जा रही थी। ऐसे में चर्चाओं के बीच माना जा रहा है बुधवार को इसकी घोषणा हो सकती है। लेकिन अब तक किसी तरह से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.