-भाजपा हाईकमान ने 3 नए मंत्री बनाने की दी सहमति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल विस्तार की लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की चर्चा है। साय मंत्रिमंडल का विस्तार 21 अगस्त से पहले (संभवतः सोमवार को) किए जाने की चर्चा है, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 अगस्त को विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है। उनके विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में दिल्ली यात्रा से वापस लौटने के बाद अपने बयान में संकेत दिया था, कि अब इंतजार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा।
हरियाणा की तर्ज पर बनेंगे 14 मंत्री..
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा के फॉर्मूले को लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आ रहे हैं। नियमों के तहत विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं, इस लिहाज से 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.