दुर्ग। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, दुर्गा धाम पुरानी गंज मंडी गंजपारा द्वारा आगामी शारदेय नवरात्र पर्व 2025-26 एवं 2026-27 की तैयारियों को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तय की गई। इसी के साथ नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसे संरक्षक मंडल के अनुमोदन के पश्चात समिति के अध्यक्ष रवि पिडियार द्वारा घोषित किया गया।
घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है..
संरक्षक मंडल: कमलनारायण रूंगटा, महेंद्र सेक्सरीया, संतोष रूंगटा, संजय रूंगटा, चतुर्भुज राठी, कृष्ण कुमार दुबे, शालिग्राम दुबे, किशोर जैन, विनीत जैन
अध्यक्ष: रवि पिडियार
महासचिव:- मनोज शर्मा
कार्यकारी अध्यक्ष:- विकेश मिश्रा (रिचू), अमित यादव
कोषाध्यक्ष:- जितेन्द्र (जित्तू) राठी
संयोजक:- नवल अग्रवाल, शैलेष तिवारी, विवेक मिश्रा, मुकेश राठी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:- पंकज रूंगटा, दीपक चोपड़ा, मोनू नामदेव, गणेश अग्रवाल, सतबीर शर्मा
सचिव:- महेंद्र गांधी, रणछोड़ भुतड़ा, राजू अग्रवाल, नितिन रूंगटा, अमित बंछोर, आशीष सेक्सरीया
सह सचिव:-ऋषि साहू, राहुल साहू, मनोज सिन्हा, पंकज यादव, आदित्य शर्मा, हर्षद पारख, आलेख दुबे
कार्यकारिणी सदस्य: सौरभ पंड्या, जितेन्द्र जैन, विकास गुप्ता, कृष्ण यादव, राकेश चक्रधारी
सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि अर्पण..
बैठक के दौरान खंडेलवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य ब्रजमोहन खंडेलवाल एवं संजय खंडेलवाल द्वारा समिति के संरक्षक चतुर्भुज राठी जी को दुर्ग व राजनांदगांव में राम रसोई के सफल संचालन हेतु सम्मानित किया गया।
साथ ही समिति द्वारा पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे सहित दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में मौन रखा गया।
बैठक का संचालन मनोज शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष रवि पिडियार ने किया। कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष रवि पिडियार द्वारा दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.