दुर्ग-भिलाई

दुर्ग शहर में आवारा जानवरों का आतंक: नगर निगम की अनदेखी से जनता में आक्रोश

96526072025071505img-20250726-wa0018.jpg

दुर्ग। दुर्ग शहर की सड़कों पर इन दिनों आवारा जानवरों का आतंक चरम पर है। गाय, सांड, कुत्ते जैसे जानवर खुलेआम सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आमजन के लिए भी यह गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
शहर के विभिन्न इलाकों में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां आवारा जानवर आपस में लड़ते हुए बीच सड़क पर हंगामा करते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। विशेषकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

Image after paragraph

हाल ही में स्टेशन रोड, शिवनाथ नदी पुल, नेहरू नगर चौक और घड़ी चौक क्षेत्र में आवारा सांडों द्वारा कई राहगीरों को घायल कर देने की घटनाएं सामने आई हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है।
इस समस्या की सबसे बड़ी वजह नगर निगम की उदासीनता बताई जा रही है। शहर में मौजूद कांजी हाउस कई महीनों से बंद पड़ा है, जिससे आवारा जानवरों को पकड़ने और उनके रखरखाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम में लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Image after paragraph


स्थानीय निवासी विनोद साहू का कहना है, "हमने कई बार पार्षद और निगम अधिकारियों से निवेदन किया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। रोज सुबह-सुबह स्कूल जाते बच्चों को सांड दौड़ा देते हैं, क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही कार्रवाई होगी?"जनता अब नगर निगम से यह मांग कर रही है कि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। कांजी हाउस को पुनः शुरू कर, आवारा पशुओं को पकड़कर वहां रखा जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो यह न सिर्फ जनजीवन के लिए खतरा बनता जाएगा, बल्कि प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जनआंदोलन की भी संभावना बन सकती है।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.