ब्रेकिंग

भाजपा विधानसभा बैहर कोर कमेटी बैठक में आगामी चुनावों पर हुई चर्चा

93220072025060216img-20250720-wa0055.jpg

-सतत संवाद, संपर्क और प्रवास हमारी प्रवृत्ति : रामकिशोर कावरे
बालाघाट।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा वार कोर कमेटी की श्रृंखला में कल बैहर में में भाजपा जिलाध्‍यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे, की अध्‍यक्षता पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम के प्रमुखआतिथ्‍य में संपन्‍न हुई। जहां संचालित संगठनात्‍मक गतिविधियां, आगामी कार्यक्रमों, जनकल्‍याणकारी योजनाओं की आमजन तक पहुंच और वर्ष 2027 पंचायत, नगरीय निकाय, 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत व्‍यापक विचार-विर्मश कर रूपरेखा बनाई गई। साथ ही इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्‍मेदारी सौंपी गई। सर्वप्रथम भारत माता, डां श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्‍याय के तैल चित्र पर माल्‍यार्पण, पुष्‍पाअर्चन किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्‍यक्ष, रामकिशोर कावरे, पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम, बैठक प्रभारी, जिला उपाध्‍यक्ष संजय मिश्रा, अनुपमा नेताम, जिला महामंत्री सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, जिला मंत्री त्रिवेणी गोस्वामी मंचासिन रहे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष मानसिंह मेरावी, यशवंती मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष संकेत राठौर, विजय पटले, सुश्री सोनाली कुशराम, सुनिल राहंगडाले, हिराउ पंचतिलक, चित्र कुमार ठाकरे, महामंत्री सुरेश यादव, संध्या परते, तपेश धुले, उषा गिरे, टेकलाल धानेश्वर, सगुनलाल भुनेश्वर, विजय वल्के, शिवप्यारी तोमर, विनोद हरिदवाज, रामकली परतें, ढालसिंह चौधरी, कुमारिन मरकाम, कोर कमेटी बैठक सहप्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, राहुल जेमी जमईवार सहित कोर कमेटी के सदस्‍य उपस्थित रहे। बैठक का सफल मंच संचालन सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम ने किया, वहीं मंडल अध्यक्ष संकेत राठौर ने माना। बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने रखीं। जहां सभी ने एक पेड मां के नाम रोपण इसे पोषण करने का संकल्‍प लिया। 

अपने दायित्व को स्वयं निभाएं: भाजपा जिलाध्‍यक्ष

बैठक में अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्‍यक्ष, रामकिशोर कावरे ने कहा, अपना बूथ सबसे मजबूत रहे इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को मुस्‍तैदी से जुटना होगा। संगठन एप्‍प में बूथ, शक्ति केन्‍द्र और मंडल की कार्यकारिणी अपलोड करने का कार्य प्रमुखता से हो। ताकि तकनीकी रूप से दक्ष भाजपा का कार्यकर्ता सूचना प्रौधोगिकी के दौर में संगठन और जनकल्‍णकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का कारगर साबित होगा। रामकिशोर कावरे ने कहा, इसी कडी में हर माह होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में सभी जिम्‍मेदार कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सहभागिता प्रमुखता से सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हर तीन माह में होगी। कोर कमेटी विधानसभा की भविष्य निर्माता है। कोर कमेटी के सदस्यों को बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आप अपने दायित्व को स्वयं निभाएं। सदस्यों को बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर पर मजबूत करना होगा। हमें कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद, संपर्क और प्रवास करने की प्रवृत्ति को आगे बढ़ना होगा। संगठन मजबूती जनकल्याण की यात्रा को निश्चित ही आगे बढाएंगी।

जवाबदारी कार्यकर्ता की है: भगत सिंह नेताम

इसी कडी में भाजपा का गठन क्यों और हम भाजपा में क्यों इस बात को लेकर पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम ने कहा, हम समाज सेवा, राष्ट्र सेवा, संस्कृति, समरसता के लिए भाजपा में है। पद हमारे लिए दायित्व है, जवाबदारी कार्यकर्ता की है और आगे भी रहेगी। भारत के लोकतंत्र के परिवर्तन की गाथा वर्ष 2014 में लिखी गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र का स्वर्णिम अक्षर लिखा गया। भगतसिंह नेताम ने आगे कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने चंहुमुखी विकास और जनकल्याण को अविरल रखा। भारत को प्रगतिशील, विकासशील, समृद्धशील बनाने के लिए पिछडे क्षेत्र की समस्या को दूर करना होगा। वन अधिकार दिलाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क कर इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ दिलवाने में अपनी भूमिका निभानी होगी। जनता के बीच में हमारी प्रासंगिकता और उपस्थित प्राथमिकता से होना चाहिए।

आज कटंगी की बैठक
इसी कडी में आज कटंगी में विधानसभा कोर कमेटी कटंगी की बैठक आयोजि‍त होंगी। जिसमें सभी सदस्‍य अपनी सहभागिता देंगे। आशय का आग्रह भाजपा जिलाध्‍यक्ष रामकिशोर कावरे और विधासभा प्रभारी, विधायक गौरवसिंह पारधी ने किया है।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
881040720251424511000006981.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.