-अवैध कब्जों को हटाने का निर्देश
भिलाई। 50 साल बाद शहर में आई भारी बाढ़ और उत्पन्न आपात स्थिति को देखते हुए महापौर नीरज पाल ने निगम कार्यालय में आज आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में एमआईसी, उपनेता प्रतिपक्ष, सांसद, विधायक प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी ने नालियों और बड़े नालों के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाने पर सहमति जताई। आयुक्त ने सभी जोन कमीश्नरों को निर्देश दिया कि वे अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी करें। यदि समय रहते कब्जे नहीं हटाए गए, तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
महापौर नीरज पाल ने बैठक के बाद कहा कि आज सभी की जिम्मेदारी तय की गई है और इस आपात स्थिति के लिए बीएसपी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि यदि बीएसपी प्रबंधन समय पर टाउनशिप के नालों की सफाई करता तो आज यह भयावह स्थिति नहीं बनती। उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भी कहा कि शहर हम सबका है, इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी ने इस आपात स्थिति से निपटने की जिम्मेदारी ली है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.