-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ नेता हुए शामिल
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट में आज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी भी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जुलाई तक चलेगा और इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है, जिससे राज्य के विकास को गति मिलेगी। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि पहले जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने मैनपाट को 'छत्तीसगढ़ का शिमलाÓ बताते हुए कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है, जो दिल्ली से आएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.