-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में दुर्ग में तिरंगा यात्रा
दुर्ग। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के जवानों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर विधायक गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में रैली में शहर के नागरिक, सामाजिक संस्था और भाजपागण बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता और वीर जवानों के जयकारे लगाते रहे। युवाओ की टोली डीजे में देशभक्ति गीत की धुन नाचते गाते हुए चलते रहे। शहीद चौक से पटेल चौक तक निकली रैली में विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे जिन्होंने नागरिकों को संदेश दिया की देश की सुरक्षा खातिर हम सब एकजुट रहे, हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें समाज के सभी वर्गो से बड़ी संख्या में नागरिको का सहभागिता देना उनके भीतर देशभक्ति व राष्ट्रहित की भावना को दर्शाता है की हम सब एक है। रैली में शामिल सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगो ने भारत माता की जयकारे लगाए हाथों में तिरंगा थामे रहे।
तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने कहा की भारतीय सेना ने कश्मीर में निहत्थे भारतीय पर्यटको को धर्म के नाम पर हत्या करने वाले आतंकियों से बदला लेने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को निस्तेनाबूत कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। मोदी सरकार का नेतृत्व और भारतीय सेना के जवानो पर देश को पूर्ण पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.