बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों में बड़ी सफलता मिली है। यहां तड़के सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक 20 से 22 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जिनमें से 18 के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह ऑपरेशन नक्सलियों के एक बड़े गढ़ में चलाया जा रहा है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों की मांद मानती हैं।
सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे इस व्यापक ऑपरेशन में डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवान शामिल हैं, जो नक्सलियों को चारों ओर से घेर कर जवाब दे रहे हैं। इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई साबित हो सकता है। शाम तक और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और अंतिम चरण की कार्रवाई जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.