होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की बैठक में सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह आयोजित करने चर्चा..
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। गुरुवार को छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष संत कुमार केसकर के सेक्टर - 10 निवास मे आयोजित किया गया। बैठक में 28 अप्रैल को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी के संदर्भ मे चर्चा की गई। बैठक मे डॉक्टर कृष्ण कुमार पाटिल (अंतराष्ट्रीय नोबेल प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त, संगीत विभूति सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से विभुषित) को प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश संयोजक ब्रम्हदेव पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष गण संत कुमार केसकर, घनश्याम देवांगन, अनुरूप साहू, दुर्ग संभागाध्यक्ष (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ) एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग भानु प्रताप यादव, जीवन सिन्हा कोषाध्यक्ष, डॉ डीपी देशमुख प्रदेश मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.