दुर्ग-भिलाई

श्रीमद् भगवत गीता में मनुष्य की हर समस्या का समाधान निहित है : आचार्य नीलेश शर्मा 

15001042025130954whatsappimage2025-04-01at6.15.35pm.jpeg

-देवी भागवत कथा के आयोजन से पितरों को मुक्ति मिलती है : आचार्य नीलेश शर्मा 
-देवी भागवत कथा के तीसरे दिन माता भगवती द्वारा ब्रम्हांड की रचना की कथा सुनाई गई 
भिलाई।
देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई द्वारा परमेश्वरी मंदिर प्रगति नगर रिसाली में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास आचार्य डॉ नीलेश शर्मा जी ने श्रीकृष्ण चरित्र, देवी उत्पत्ति कथा, ब्रम्हांड की रचना एवं मां ब्रह्मचारिणी कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के आरंभ में मुख्य यजमान देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं उनकी पत्नी सुमन देवांगन तथा अन्य पदाधिकारियों ने माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना की तथा कथा व्यास आचार्य डॉ नीलेश शर्मा महाराज एवं पारायणकर्ता पंडितों का पुष्पाहार से स्वागत किया।
आचार्य नीलेश शर्मा ने अपने प्रवचन में कहा कि  श्रीमद् भगवत गीता में मनुष्य की हर समस्या का समाधान निहित है। भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का ज्ञान आज भी प्रासंगिक है। इसलिए हर व्यक्ति को गीता पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि माता भगवती परमेश्वरी ही आदि शक्ति और पूर्ण ब्रह्म है। स्त्री-पुरुष एवं सभी जीवों की रचना कर सृष्टि की उत्पत्ति एवं संचालन कर्ता मां भगवती ही है। उसी ने त्रिदेव ब्रम्हा, विष्णु एवं शिव की रचना कर सृष्टि का जन्म, पालन एवं कल्याण (संहार) का चक्र बनाया।
तीनों देव माता भगवती की ही आराधना करते हैं। उन्होंने माता की ब्रम्हचारिणी रूप का वर्णन करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तन के साथ मन की शुद्धता भी रखनी चाहिए। जीवन की सार्थकता तभी है जब धन एवं शक्ति का सही उपयोग हो। अकेले व्यक्ति की अपेक्षा समाज को सशक्त बनाना चाहिए। कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता समाज बड़ा होता है। सनातन परंपरा में जीवन का हर कार्य धार्मिक होता है। आज कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और उन्हें माखन मिश्री एवं पंजरी का भोग लगाया गया। देवी भागवत कथा कराने से पितरों को मुक्ति मिलती है। अपने पौराणिक परंपरा को अपनाकर हम अपना वर्तमान सुधार सकते हैं । कन्या पूजन सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं हमेशा की जानी चाहिए। परमेश्वरी मंदिर प्रगति नगर रिसाली में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 3.30 बजे से हो रहा है। रात्रि में जसगीत एवं सेवा गीत की प्रस्तुति होती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.