दुर्ग-भिलाई

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर के वार्षिक महोत्सव में विवाहित जोड़े करेंगे सुंदरकांड का पाठ, माताजी की निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा

70629032025133846whatsappimage2025-03-29at7.06.28pm.jpeg

दुर्ग। चैत्र नवरात्र में सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा प्रतिवर्ष अपना वार्षिक महोत्सव मनाता है। यह वार्षिक महोत्सव का 15वां वर्ष है। वार्षिक महोत्सव को भव्य रुप देने मंदिर समिति द्वारा 30 मार्च से 06 अप्रेल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जिनमें विवाहित जोड़ों के लिए संगीतमय सुंदरकांड पाठ कन्या पूजन कन्या भोज भजन संध्या शोभायात्रा शामिल है। मंदिर के वार्षिक महोत्सव की शुरुवात 30 मार्च को प्रात: 5 बजे ज्योति कलश प्रज्जवलन से होगा। प्रात: 9 बजे माता जी का महाभिषेक किया जाएगा।वार्षिक महोत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 
   श्री सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति के सुरेश गुप्ता ने बताया कि 01 अप्रेल को विवाहित जोड़ो के लिए संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर एवं जिले के विवाहित जोड़े साथ में बैठकर सुंदरकाण्ड पाठ करेंगे। इसके पूर्व वर्ष 2023 में यह आयोजन किया गया था।  जिसमें सैकड़ों जोड़े शामिल हुए थे। आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पाठकर्ता गणेश मिश्रा द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ करवाया जाएगा। सुंदरकाण्ड का पाठ शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा। प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है। आयोजन में पुरुष वर्ग सफेद एवं महिलाएँ लाल या पीली साड़ी पहनकर शामिल होंगी। सुंदरकांड पाठ में शामिल होने विवाहित जोड़ों का मंदिर परिसर में पंजीयन किया जा रहा है। इच्छुक दंपत्ति 31 मार्च तक अपना पंजीयन करवा सकते है। 
    2 अप्रेल पंचमी के अवसर पर माता जी की 108 पूजा थाल से महाआरती की जावेगी,  3 अप्रैल को मंदिर में दादी राणी सती जी का मंगलपाठ होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका ममता अग्रवाल भिलाई अपने सुंदर एवं मधुर भजनों के साथ दादी जी का मंगलपाठ करेगी, इस आयोजन में महिलाएँ 16 श्रृंगार करके, लाल चुनरी ओढ़कर पाठ में बैठेगी। यह कार्यक्रम मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे से शुरु होगा। 
    5 अप्रेल अष्टमी को दोपहर 12 बजे माता जी को 56 भोग लगाया जाएगा। शाम 7 बजे 108 दियों की 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती की जाएगी। रात्रि 8 बजे से हवन,पूजन, पुर्णाहुति आरती होगी।
     6 अप्रैल नवमी को प्रातः 7 बजे ज्योति कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। एवं शाम 4 बजे से माताजी की पालकी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें माताजी को पालकी में बैठाकर सभी धर्मप्रेमी नगर भ्रमण करवाएंगे। शोभायात्रा में विशेष बाजा, घुमाल, डी.जे., छत्तीसगढ़ी मंडली, पालकी, रथ, झाँकी, बग्गी, घोड़ा आकर्षण का केन्द्र होंगे
   चैत्र नवरात्र में प्रतिदिन श्रद्धालू माताजी का प्रात: 9 बजे महाभिषेक कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे प्रतिदिन कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया जाएगा।
    कार्यक्रम की सभी तैयारी में समिति के अजय शर्मा, अशोक राठी, महेश टावरी, सुरेश गुप्ता, प्रवीण भूतड़ा, राजेश शर्मा, बसंत शर्मा, विजय मनहरे, पिंकी गुप्ता, मनोज भूतड़ा ,रमेश बावनकर, राजू पुरोहित, मनोज गुप्ता, राहुल शर्मा, कुलेश्वर साहू पार्षद, नरेंद्र गुप्ता, मनीष सेन, विकाश पुरोहित, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, प्रकाश सिन्हा, मनोज लाला गुप्ता, महेश गुप्ता, सोनल सेन, राकेश चक्रधारी, निर्मल शर्मा एवं सभी सदस्य कार्य कर रहे है।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.