होम / दुर्ग-भिलाई / सुमन देवांगन को मिली बड़ी जिम्मेदारी : छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका नियुक्त
दुर्ग-भिलाई
-आगामी 28 अप्रैल को जिला स्तरीय सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय
भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की आवश्यक बैठक आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 28 अप्रैल 2025 को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में जिला स्तरीय "सामाजिक समरसता एवं सम्मान समारोह" आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन की तैयारी हेतु बैठक में बहुत ही महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा कर सर्व सम्मति से अनेक निर्णय लिए गए और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सुमन देवांगन को छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने हेतु महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त संयोजिका सुमन देवांगन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वे बड़ी शिद्दत से निभाएंगी और संगठन में सभी समाज की महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी। बैठक में उपाध्यक्ष गण संत कुमार केसकर, घनश्याम कुमार देवांगन, अनुरूप साहू, भोजराम डड़सेना, महासचिव लखन लाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रदेश संयोजक ब्रह्म देव पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख, सलाहकार रमेश साहू, भिलाई जिला अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, नवनियुक्त प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुमन देवांगन, भिलाई जिला महिला अध्यक्ष रामदुलारी ताम्रकार, पुष्पा यादव, प्रेरणा यादव, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद चंद्रवंशी, संगठन सह सचिव भागवत सोनी, दुर्ग संभाग अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, सत्यनारायण बंछोर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन रामदुलारी ताम्रकार ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.