छत्तीसगढ़

हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट: रामकिशोर कावरे

74313032025054203img-20250313-wa0180.jpg

RO. NO 13129/104

-प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प का प्रदेश सरकार ने रखा विजन
बालाघाट।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश की डां मोहन यादव सरकार ने भी विकसित मध्यप्रदेश 2047 का विजन रखा है। प्रदेश का यह बजट उस संकल्प को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश सरकार का जनहितैषी बजट विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत होने के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया में पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कांवरे ने कही। उन्होंने आगे कहा, प्रस्तुत किए गए विकास, समृद्धि और जनकल्याण का 4,21,032 करोड़ का बजट, ऐतिहासिक हैं। यह सर्वसमावेशी बजट न केवल वर्तमान की समस्त आवश्यकताओं की परिपूर्ति करता है, बल्कि विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इस सर्वाग्राही, सर्वस्पर्शी, जनकल्याणकारी बजट की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी।
-एक जिला, एक उत्पाद..
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने कहा, 'एक जिला, एक उत्पाद' के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले के परंपरागत कौशल और उत्पादों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और व्यवसायिक स्वरूप दिलाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
-ज्ञान पर फोकस: कावरे
सशक्त नारी समृद्ध मध्यप्रदेश की आधारशिला है। मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर को उन्नत करने हेतु कृतसंकल्पित है। यह कहते हुए श्री कावरे ने कहा, वर्ष 2025-26 के बजट में ज्ञान पर फोकस है। जैसे- गरीब कल्याण - अंत्योदय की अवधारणा को साकार करना। युवाओं के कौशल का विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण। अन्नदाता की आय में वृद्धि। नारी शक्ति - सशक्त नारी आदि।
-किसान कल्याण पर ध्यान : रामकिशोर
श्री कावरे ने कहा, इस बजट में किसान कल्याण तथा कृषि विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिनमें समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन पर बोनस हेतु 1000 करोड़ का प्रावधान। मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 850 करोड़। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 275 करोड़। ट्रेक्टर, कृषि उपकरणों पर अनुदान हेतु 230 करोड़। आत्मा परियोजना के अंतर्गत 70 करोड़ का बजट समाहित है।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.