रायपुर । छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान बढऩे से ठंड हवाओं का असर खत्म हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते दिनों मौसम शुष्क रहा। आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में 11 मार्च को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38एष्ट और न्यूनतम तापमान 22एष्ट तक रहने की संभावना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.