दुर्ग । छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग ने शहर के सक्रिय विधायक गजेन्द्र यादव एवं नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अल्का बाघमार से शहर की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी महमरा तट में लक्ष्मण झूला एवं शिवनाथ रिवर फ्रंट के निर्माण योजना को मूर्त रूप देने की मांग की है। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी ने कहा कि विधायक एवं महापौर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संकल्प लेकर शहरवासियों के लिए सुकून भरा मनोरंजन स्थल पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप दे सकते है। ज्ञात हो कि पूर्व छत्तीसगढ़ शासन में उक्त योजना की स्वीकृति प्रदान की गई थी । परन्तु इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं किया गया।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक गजेन्द्र यादव के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि उक्त योजना को अमल में लाकर ट्रिपल इंजन वाली रफ्तार से दौड़ाकर विकास कार्य को अंजाम दे सकते हैं।
छत्तीसगढ़ मंच के दाऊ चंद्रिका दत्त चंद्राकर, रमन सिंह,उपाध्यक्ष दिनेश जैन ,कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान, सह सचिव संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी,एवं ललित वर्मा,सुभाष पाल,जवाहर सिंह राजपूत,युनुस चौहान, बाबू भाई, अजय साहू, गुरमीत सिंग भाटिया ,मोहन सिन्हा सहित अन्य लोगों ने विधायक गजेन्द्र यादव एवं नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अल्का बाघमार से जल्द से जल्द शहर की इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रुप देकर शहरवासियों का सपना साकार करने की मांग की हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.