- गोडवाना समाज भवन में विधायक निधि से खुदेगा बोर

रिसाली। समाज के विकास के लिए मंत्रणा आवश्यक है। गोडवाना समाज छत्तीसगढ़ का प्रगतिशील समाज है। समाज के पास खुद का भवन होना गौरव की बात है। उक्त बाते उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण और विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने कही। उन्होंने रविवार को 10 लाख से हिंद नगर में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भवन की सार्थकता तब है जब हम वहां बैठ समाज को नई दिशा देने की चर्चा करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख कार्य कर रही है। जिसके पास भूमि नहीं है उन्हें 10 हजार के साथ-साथ सभी वर्ग के लिए महंगी चिकित्सा से निजात दिलाने आयुष्मान कार्ड की सुविधा दे रही है। इसी तरह गरीबों के लिए आवास सुविधा है। हर वर्ग की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत राशि दी जा रही है।
वहीं महापौर शशि सिन्हा ने गोडवाना समाज के सद्स्यों को एक धागा में पिरोकर रहने वाला समाज निरूपित किया। महापौर ने मंदिर प्रागण में भोले बाबा के प्राण प्रतिष्ठा किए जाने पर समाज को बधाई दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद चन्द्रभान ठाकुर, ईश्वरी साहू, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णू देव ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विधायक ने की घोषणा
लोकार्पण समारोह में समाज के लोगों ने पेयजल की समस्या बताते हुए बोर उत्खनन की मांग की। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निधि से परिसर में जल्द बोर खनन कराने घोषणा की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.