दुर्ग-भिलाई

आबकारी विभाग दुर्ग ने जप्त की एम.पी. की मदिरा

56510022025135333whatsappimage2025-02-10at7.21.26pm.jpeg

-नगर निगम एवं पंचायत चुनावों में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग दुर्ग की कार्यवाही
दुर्ग।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी जी.के भगत व सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर.साहू के मार्गदर्शन में 07 फरवरी 2025 को आबकारी विभाग जिला दुर्ग द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण के अतंर्गत ग्राम मटंग-मानिकचौरी मार्ग थाना उतई में दोपहर गश्त के दौरान अवैध शराब के परिवहन एवं धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से 31 पेटियों में भरी कुल 1550 नग गोवा स्पेशल पाव फॉर सेल इन एम.पी. ओनली मदिरा, जिसका मूल्य 2,01,500 रूपये है तथा एक स्विफ्ट कार सीजी 08 एएन 7948, जिसका मूल्य लगभग 5 लाख, कुल कीमत लगभग 7,01,500 रूपये जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर अरविन्द साहू आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इस प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक गीतांजलि तारम, आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक खुलदीप यादव, ड्राइवर धनराज एवं नोहर का योगदान रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.