दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के ग्रास रुट में सामाजिक लामबंदी और परिवर्तन की लहर अंदरूनी तौर पर बड़ा फैक्टर बन रहा है। जातियों में लामबंद हो रहे मतदाता कई मर्तबा पार्षद रह चुके प्रत्यशियों को बदलने का मन बना रहे हैं। यहां तक पार्टीबन्दी भी सामाजिक विभेदीकरण के सामने कमजोर पड़ रहा है।
बाहर से तो कार्यकर्ता अपने पार्टी का काम करते दिख रहे है पर अंदर ही अंदर जातिय आधार पर ध्रुवीकरण को भी हवा दे रहे हैं। जैसे महापौर पद के लिए भाजपा ने कुर्मी प्रत्याशी उतारा, तो कांग्रेस ने भी साहू प्रत्याशी उतार दिया। प्रत्याशी चयन के पीछे का यह सामाजिक ताना बाना वार्डों के चुनाव तक भी बोल रहा है। हालांकि खुलकर इसे बल नही दिया जा रहा है, पर सामाजिक समीकरण निर्माण की प्रक्रिया अंदर ही अंदर जोरो से चल रहा है। कुर्मी, साहू , यादव, सोनी,पटेल समेत सवर्ण समाज के लोग चाहते हैं कि शहरी सत्ता में उनकी भागीदारी बराबर बनी रही। चाहे इसके लिए राजनीतिक दलबंदी को तिलांजलि क्यो न देना पड़े।
यह कहना गलत न होगा, कि इस बार चुनाव में जिस कदर जातीय गोटी बिठाया जा रहा है, वह पहले कभी नही हुआ। दुर्ग शहर में ब्राह्मण विधायक व अल्प संख्यक वर्ग से महापौर कई मर्तबा बने, पर अब राजनीतिक बिसात बदल चुकी है। राज्य बनने के इन 25 सालों में शिवनाथ नदी से बहुत पानी बह चुका है। स्थानीयता के मुद्दे ने ऐसी अंगड़ाई ली है कि स्थानीय समाज अब अपना जनप्रतिनिधि चाहता है।
पार्षद चुनाव में भी कई पार्षद ऐसे लगातार अपनी हुकूमत चलाते आये जो न स्थानीय समाज से वास्ता रखते थे और न विशुद्ध छत्तीगड़िया ही है। इन नेताओं को इस चुनाव में तगड़ी चुनौती मिल रही है। परिवर्तन की लहर शहर की फिजाओ में महसूस की जा सकती है। यहां तक टिकट वितरण भी इन्ही कारको को केंद्र में रखकर किया गया है।
दुर्ग शहर की राजनीतिक बसन्त में बदलाव का यह बयार छत्तीसगढ़ राज्य के साथ कदम मिलाकर चल रहा है। क्योंकि ऐसे प्रयोग कोरबा, रायगढ़, बस्तर समेत कई जगहों पर हो चुके हैं। दुर्ग शहर की उदार प्रयोगधर्मी मतदाता के मन को टटोलना इस बार आसान नही लग रहा है। फिर भी पंक्तियों के पीछे छुपी इबारत को महसूस की जा सकती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.