राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने  वार्डों में किया जनसंपर्क, भूपेश सरकार और पिछली निगम परिषद की गिनाई उपलब्धियां 

24804022025134725whatsappimage2025-02-04at7.15.19pm.jpeg

-वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के साथ घर घर जाकर किया जनसंपर्क
दुर्ग।
नगर निगम चुनाव में दुर्ग से महापौर पद के लिये कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने आज वार्ड 26 संतराबाड़ी से चुनाव प्रचार शुरू किया। कांग्रेस नेता अरुण वोरा, राजेंद्र साहू ,धीरज बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेसजनों ने दोपहर 3 बजे तक धुआंधार जनसंपर्क किया। कांग्रेस नेता वार्ड 27 और 28 में भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे। शाम को वार्ड 56, वार्ड 1 और वार्ड 2 में जनसंपर्क किया गया। चुनाव करीब आते ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बाजे गाजे के साथ कांग्रेस का झंडा लहराते हुए घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू समेत वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है। 

Image after paragraph

चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड 26 से पार्षद प्रत्याशी आरएन वर्मा, वार्ड 27 से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष बघेल , वार्ड 28 से कांग्रेस प्रत्याशी शबाना निशा रानी, वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी चिराग शर्मा, वार्ड 2 से धनवंतिन निषाद, वार्ड 56 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष सोनी  भी जनसंपर्क के दौरान मौजूद रहे।  चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को गिनाया। दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की परिषद के कार्यों की जानकारी देते हुए इस बार के चुनाव में कांग्रेस को ही वोट देने की अपील की गई।
जनसंपर्क अभियान में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, परमजीत सिंह भुई, अनूप वर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, निकिता मिलिंद, फतेह सिंह भाटिया, शिवेश सिंह,  संदीप वोरा, आयुष शर्मा, संजू धनकर, हेमंत तिवारी, पप्पू श्रीवास्तव, वाहिद चौहान,आसिफ अली, अश्वनी जांगड़े, हेमा साहू, फिरदौस खान,  खुशबू साहू, भूमिका देशमुख, दीपिका राजपूत, अमृता सिंह, भुनेश्वरी रानी, निकिता शर्मा, राकेश दुबे, आनंद कपूर ताम्रकार, शिशिर कांत कसार सहित अन्य कांग्रेसी व वार्ड वासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.