दुर्ग-भिलाई

मुनि कल्पज्ञ सागर जी मसा के देवलोक गमन पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि, डोल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

70605022025063054img-20250205-wa0155.jpg

RO. NO 13259/76

दुर्ग। खरतरगच्छाचार्य श्री जिन मनोज्ञसुरीश्वरजी मसा के शिष्य रत्न, तपस्वी रत्न और दुर्ग संघ गौरव पूज्य कल्पज्ञ सागर जी मसा का 4 फरवरी की संध्या 7:10 बजे दुर्ग, छत्तीसगढ़ में देवलोक गमन हो गया। उनके निधन से जैन समाज सहित पूरे शहर में शोक की लहर है।
आज सुबह 10:00 बजे पुराना शीतलनाथ मंदिर, एमआईजी 81 पद्मनाभपुर से हरनाबांधा तक उनकी डोल यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ा।

Image after paragraph

समाजजनों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक और राजनेता भी पूज्य मसा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल मौजूद रहे। उन्होंने पूज्य मसा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और समाज के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Image after paragraph

खरतरगच्छ संघ और दुर्ग मूर्तिपूजक संघ के लिए यह अपूरणीय क्षति है। पूज्य मसा, दुर्ग मूर्तिपूजक संघ के सक्रिय सदस्य वीर पुत्र सीए मिनेश छाजेड़ के सांसारिक पिताश्री थे।
आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, दुर्ग के पदाधिकारियों ने सकल मूर्तिपूजक संघ से 5 फरवरी को अपना व्यवसाय बंद रखने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु अंतिम यात्रा में सम्मिलित हो सकें।
पूज्य कल्पज्ञ सागर जी मसा का जीवन तप, साधना और समाज सेवा का अनुपम उदाहरण था। उनकी शिक्षाएं और योगदान समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
69811042025172147d_getfile.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.