दुर्ग-भिलाई

फुलों की रंगोली एवं कलश यात्रा के साथ मोर मतदान-मोर अधिकार जनजागरूकता अभियान चलाया

31630012025124523whatsappimage2025-01-30at6.12.59pm.jpeg

RO. NO 13129/104

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मोर मतदान - मोर अधिकार हेतु कार्यक्रम के तहत जिले के जनपद एवं ग्रामीण निकायों में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि दुर्ग जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मोर मतदान-मोर अधिकार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही इस कड़ी में स्वच्छता ग्राही की दीदी, स्व-सहायता समूह की दीदी द्वारा अभियान निष्पक्ष व निस्वार्थ हो कर मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना इसका उद्देश्य है।

Image after paragraph

वहीं महिलाओं ने मेहंदी, फुलांे की रंगोली, कलश यात्रा, ग्राम स्तर पर रैली निकाली मतदान के लिए प्रेरित करतीं महिलाएं और मोर मतदान - मोर अधिकार के नारे लगाए ग्राम पंचायत में भ्रमण किया गया। वहीं इस कड़ी में जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत गोरपा के आश्रित गांव भिलोरी में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर, फूलों की रंगोली बनाकर एवं कलश यात्रा तैयार कर ग्रामीणों को शत्-प्रतिशत् मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में सावित्री यादव, अंजली सिन्हा, दुर्गा सेन एवं ग्राम संगठन की दीदी, पश शाखी, कृषि शाखी, आस-पास के सक्रिय महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थिति रही शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मतदाताओं में उत्साह भी देखा गया। एडीईओ रविकान्त सिन्हा, विकासखण्ड समन्वयक रिपुसूदन उमरे स्वच्छ भारत मिशन से उपस्थित रहे।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.