मुंबई । देश में साइबर अपराध के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे शहर से हाल ही में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने एक 47 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 1.85 करोड़ रुपये की ठगी की है।
ठगी की आशंका होने पर पीडि़ता ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत जालसाजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।
साइबर जालसाजों ने अक्टूबर, 2024 में व्हाट्सऐप के माध्यम से महिला से संपर्क किया और उसे शेयर ट्रेडिंग में आकर्षक रिटर्न का लालच दिया।
इसके बाद जालसाजों ने उसे अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप्स में जोड़ा और लिंक के जरिए निवेश करने के लिए उकसाया।
महिला ने अक्टूबर से इस महीने के बीच 1.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जब उसे अपने निवेश पर कोई रिटर्न नहीं मिला, तब महिला को एहसास हुआ कि उसे ठगी का शिकार बनाया गया है।
साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान कॉल या संदेशों में दिए गए निर्देशों पर भरोसा न करें। भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक अकाउंट जानकारी की सही पुष्टि करें।
अपनी निजी और वित्तीय जानकारी किसी अजनबी से साझा न करें और अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेन-देन से बचें। अगर ठगी का शक हो, तो तुरंत साइबर अपराध सेल से संपर्क करें।
इससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.