दुर्ग-भिलाई

गायक तपन चक्रबर्ती की आवाज का चला जादू, बॉलीवुड फिल्मों में गीत के लिए मिले ऑफर

32611012025125402whatsappimage2025-01-11at6.22.33pm.jpeg

-तपन की बॉलीवुड गायिका के साथ मुंबई में म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड
दुर्ग ।
दुर्ग-भिलाई शहर के सुप्रसिद्ध गायक तपन कुमार चक्रबर्ती ने हाल ही में एक म्यूजिक एल्बम में बतौर पार्श्व गायक मुंबई में अपना गीत रिकॉर्ड कराया है। जोगिया शीर्षक के इस एल्बम में तपन के साथ बॉलीवुड की गायिका पामेला जैन ने भी अपनी आवाज़ दी है। इस रोमांटिक गीत में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार राजेश शर्मा ने संगीत दिया है एवं गीतकार शहाबुद्दीन अलवी ने गीत की रचना की है। यह गीत कई ऑडियो प्लेटफार्म में आ चुका है। इस गीत का वीडियो फोर्मेट होली तक आने की संभावना है। इसके अलावा तपन का हाल ही में बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म के लिए सुप्रसिद्ध गायक दिव्य कुमार (स्त्री-2 फेम) के साथ एक और युगल गीत रिकॉर्ड हुआ है।

Image after paragraph

इस गीत में संगीत राजेश शर्मा ने दी है और रंधीर सिंह गीतकार है। बता दें कि तपन चक्रबर्ती संगीत के सफर में इस मुकाम पर पहुँचने के लिए वर्षों तक लंबा संघर्ष किए है। हार के भी जीत की तमन्ना दिल में लिए वे निरंतर आगे बढ़ते रहे और अपनी आवाज़ के जादू से लागों को परिचय करवाते रहे। बताया गया है कि तपन की आवाज़ बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार राजेश शर्मा तक पहुंची। राजेश शर्मा ने तपन एवं उनकी प्रतिभा को कई तरह से परखा। पूरी तरह से आश्वस्त होने पर राजेश ने तपन को मुंबई आने का ऑफर दिया। जोगिया एल्बम में तपन के गाए गीत से प्रभावित होकर संगीतकार राजेश शर्मा ने तपन को सुप्रसिद्ध गायक दिव्य कुमार (स्त्री-2 फेम) के साथ इस बड़ी फिल्म का ऑफर दिया। आने वाले दिनों में तपन कुमार चक्रबर्ती बॉलीवुड के और भी गीतों में अपनी आवाज़ के लिए मशहूर होंगे। तपन के इस उपलब्धि पर अंचल के श्रोताओं ने उन्हें बधाई दी है। 

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.