होम / दुर्ग-भिलाई / लोगों का सेहत का फिक्र कर स्वालंबी बनी महिलाएं
दुर्ग-भिलाई
- दोना पत्तल से कारोबार की शुरूआत
रिसाली। स्वयं का कारोबार शुरू करने का सपना हर व्यक्ति का होता है, किन्तु पैसा कमाने के लिए आमजनों के सेहत का ध्यान रखना कम लोग ही सोचते है। इसी तरह की कुछ महिलाओं की सोच ने उन्हें आत्म निर्भर बना दिया। हम बात कर रहे है नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में मिलट कैफे की संचालन करने वाली ख्याती समूह की महिलाओं की।
ख्याती समूह की अध्यक्ष ललिता सिरके बताती है कि उन्होंने पैसा कमाने से ज्यादा महत्व लोगों की सेहत को दिया। आज वे इस मुकाम पर पहुंच गई है जहां हर महिला सद्स्य 7 से 10 हजार प्रतिमाह की कमाई कर रही है। रिसाली के नागरिक जंक फूड की जगह स्वास्थ्य वर्धक मिलेट को पसंद कर रहे है। वे बताती है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एन.यू.एल.एम.) से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। वे आज सभी आत्मनिर्भर है।
-दोना पत्तल से शुरूआत
एन.यू.एल.एम. से जुड़ने के बाद महिलाएं सबसे पहले दोना पत्तल बनाने का काम शुरू की। शुरूआती दौर में उन्हें खास मुनाफा नहीं हुआ। बाद में महिलाओं ने शासन की योजना के तहत बने मिलेट कैफे के संचालन करने का प्लान बनाया और 1.50 लाख का ऋण लेकर कारोबार शुरू की।
-बचत भी कर रही है महिलाएं
समूह की महिलाओं का कहना है कि शुरूआती दौर में महिलाएं घर में रहती थी। आय का साधन नहीं था। आज महिलाएं बचत कर रही है। भविष्य में वो कारोबार को बढ़ाने योजना भी बना रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.