दुर्ग-भिलाई

भावुकता भरे क्षण में धीरज बाकलीवाल ने जताया सबके प्रति आभार, कहा जनसेवा सतत जारी रहेगा

67106012025093732img-20250106-wa0210.jpg

RO. NO 13129/104

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल आज अपने महापौर पद से  निवृत्तमान हो गए। अब कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी दुर्ग नगर निगम की प्रशासक होंगी। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन महापौर धीरज बाकलीवाल ने भावुकता भरे क्षण में शहर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में उन्होंने महापौर के तौर पर अपना बेस्ट देने का प्रयास किया। शहर के नागरिकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला । शहर के विकास को एक नई दिशा देने की कोशिश की। कई कार्य पूरे हुए तो कुछ अधूरे कार्यों मलाल भी रहा। अब शहर की जागरुक जनता उनके कार्यों का मूल्यांकन करेगी। 
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि उन्हें निगम कर्मचारी–अधिकारी व पदाधिकारियों का बढ़िया सहयोग मिला। कई मायनों में बीता पांच साल उल्लेखनीय रहा।

Image after paragraph

शहर की जनता को आधारभूत सुविधा मुहैया कराने पुरजोर प्रयास किया गया। विकास की रोशनी शहर के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसका विशेष ख्याल रखा गया। 
श्री बाकलीवाल ने कहा कि उन्हें पार्टी के बडे नेताओ का सतत मार्गदर्शन मिला। पार्टी के भरोसे को निगम कार्यालय में कायम रखा गया। 
गौरतलब है कि नगर पालिका निगम दुर्ग के वर्तमान परिषद का कार्यकाल आज विधिवत समाप्त हो गया। धीरज बाकलीवाल ने महापौर के रूप में एक सफल पारी खेली। कार्यकाल के समापन पर भावुकता भरे संदेश में उन्होंने सभी सहयोगीयो के प्रति आभार व्यक्त किया, और  कहा कि वे चाहे पद में रहे, या न रहे, एक एक आदमी के लिए उनके घर का द्वार सदैव खुला रहेगा। जनसेवा उनके आचरण में है, जब तक दुनिया मे रहेंगे जनसेवा करते रहेंगे।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.