होम / दुर्ग-भिलाई / नववर्ष के प्रथम दिन विधायक गजेन्द्र यादव ने माँ चण्डिका के दर्शन कर दुर्गवासियों के सुख, समृद्धि की कामना किये
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नूतन वर्ष के प्रथम दिवस पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने जगतजननी माँ चण्डिका के दर्शन कर नगर के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना किये।मातारानी की कृपा दुर्गवासियों पर बनी रहे इसके लिए पूजा अर्चना किये और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर नूतन कैलेंडर वर्ष की शुभकामनायें देकर वर्ष 2024 में दुर्ग शहर के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के लिए,मुख्यमंत्री जी का आभार भी प्रकट किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए। बीते वर्ष में विष्णुदेव साय सरकार में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का संकल्प लेकर समाज के सभी वर्ग को लाभ पहुंचाने में जनता का विश्वास जीते। नूतन वर्ष 2025 में भी हम प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता लाभान्वित हो रहे। जिससे आगामी वर्ष में छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और विकसित राज्य बनेगा। नव वर्ष में हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी को संवारने के लिए और अधिक संकल्पित होकर कार्य करेंगे। आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर दुर्ग की जनता के सुविधाओ में बढ़ोत्तरी करने 2025 में प्रस्तावित मांगो को स्वीकृति देने आग्रह किये।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.