दुर्ग-भिलाई

श्रीमद्भागवत और शिव महापुराण कथा श्रवण के लिए उमड़े श्रद्धालू

90530122024124138whatsappimage2024-12-30at6.07.31pm.jpeg

-एक ही मंच पर दो कथाओं के आयोजन से क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर
दुर्ग ।
कसारीडीह सिविल लाईन स्थित मां सतरुपा शीतला मंदिर में एक साथ दो बड़े धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति की रसधारा बह रही है। मंदिर परिसर में सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और शिव महापुराण कथा के श्रवण के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू उमड़ रहे है। वृंदावन धाम से पधारी साध्वी पूर्वी जी द्वारा पहली पाली में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है,तो वहीं उसी व्यासपीठ पर वृंदावन धाम के पंडित रत्नेश्वरानंद भी शिव महापुराण कथा से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे है। कथा के चौथे दिन साध्वी पूर्वी जी ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छटा बिखेरी।

Image after paragraph

इस दौरान बालकृष्ण व वासुदेव की सजीव झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। समाजसेवी संजय डहरवाल द्वारा वासुदेव का भेष धरा गया था। बालकृष्ण व वासुदेव के दर्शन के लिए श्रद्धालू टुट पड़े। श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्मोत्सव के भजन में नाच-गाकर अपनी श्रद्धाभक्ति प्रकट की। कथा में मां सतरुपा शीतला सेवा मंदिर समिति के अध्यक्ष  रोमनाथ साहू और उनकी पत्नि कांता साहू यजमान रहे। दूसरी ओर पंडित रत्नेश्वरानंद ने शिव महापुराण कथा की लीलाओं का बड़े सजीवता से वर्णन किया। यह कथा 1 जनवरी तक चलेगा। श्रद्धालू प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एवं श्री शिवमहापुराण कथा का संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रवण कर पुण्यलाभ प्राप्त कर सकते है।

Image after paragraph

अंतिम दिन आयोजन समिति द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। कथा आयोजन के दौरान मां सतरुपा शीतला मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष रोमनाथ साहू, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन अजेय भारत के प्रमुख संजय डहरवाल, शीतला मंदिर समिति के भीखम साहू, शिवसागर सिन्हा, कृष्णा देशमुख, सुरेन्द्र धर्माकर, पार्षद दीपक साहू, बाबा चौहान, नरेश शर्मा, साई मंदिर समिति सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, शिवाकांत तिवारी, योगेश ठाकुर, अभय तिवारी, सतीश तिवारी के अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठन के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.