रायपुर । बीजेपी महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। ज्ञात हो कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल लाया गया है। इससे पार्टी में महिलाओं को बड़ी प्राथमिकता मिलेगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को भी जिला अध्यक्ष बनाएगी। उनके नाम भी आए हैं, जिन्हें जल्द ही तय कर लिया जाएगा। साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी हमेशा नारी सशक्तिकरण को लेकर काम करती रही है। राजनीति में महिलाओं को अच्छी भागीदारी मिले। इसका प्रयास भारतीय जनता पार्टी करती है। लोकसभा में इसी वजह से महिला आरक्षण बिल लाया गया। प्रदेश में जारी संगठन चुनाव को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यहां से जो नाम मिले हैं। उन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां से सहमति के बाद नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। मंडल के निर्वाचन के साथ हमने जिला अध्यक्ष की भी प्रक्रिया पूरी की है। जिले के निर्वाचन अधिकारी जिले के पर्यवेक्षक और वहां के प्रमुख कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई है। जातिगत समीकरण के आधार पर, फीडबैक और जो संगठन के लिए बेहतर काम कर सकते हैं। ऐसे नेताओं को मौका दिया जाएगा। 30 दिसंबर तक नामों के ऐलान की संभावना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.