दुर्ग-भिलाई

जयंती नगर के दो प्रमुख सड़क होंगे दुरुस्त, सामुदायिक भवन भी बनेगा विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

67722122024123002img-20241222-wa0192.jpg

दुर्ग। वार्ड 16 जयंती नगर के रहवासियों को कच्ची सड़क में आवागमन से निजात मिलने वाली है, वार्ड के दो प्रमुख सड़क का सीमेंटीकरण और डामरीकरण किया जायेगा। इसके अलावा महिला समिति की मांग पर सामुदायिक भवन भी बनेगा। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने चुनाव में किये वादे के अनुरूप उनकी मांग को पूरा करते हुए वार्ड के नागरिकों के साथ भूमिपूजन किये। उन्होंने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। यह कार्य भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
        पटरीपार क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश सरकार से निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है इसी कड़ी में आज वार्ड 16 जयंती नगर सड़क को दुरुस्त करने भूमिपूजन किये। कॉलोनी में आने जाने प्रमुख सड़क अब तक पक्का नहीं हो पाया है, जिससे बारिश के सीजन में आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

Image after paragraph

अपनी समस्याओ को लेकर नागरिकों ने शहर विधायक के समक्ष संज्ञान में लाए और कुछ महीनों में ही उनके वार्ड के सड़क बनाने शासन से राशि स्वीकृत हो गई। भूमिपूजन में पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव का वार्ड की महिलाओ ने स्वागत अभिनन्दन किये। 
    वार्ड 16 जयंती नगर में स्वीकृत 35 लाख की राशि से 16 लाख से सीमेंटीकरण सड़क और 19 लाख से डामरीकरण होगा। वार्ड में ही शिव मंदिर के पास 10 लाख की राशि से एक सामुदायिक भवन बनेगा जहाँ वार्डवासी आयोजन कर सकेंगे। मौके पर उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की दुर्ग शहर को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने लगातार काम किये जा रहे है। मुख्यमंत्री मान. विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग में विकास कार्यों की लगातार सौगात मिल रही है।  
      इस दौरान पार्षद खिलावन मटियारा, गुलाब साहू, बबलू यादव, नीतू राजपूत, उमेश यादव, पार्षद कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.