होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में कांग्रेस ने शुरू किया ‘संविधान रक्षक अभियान’, भाजपा पर लगाए संविधान कमजोर करने के आरोप
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ने आज संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए ‘संविधान रक्षक अभियान’ की शुरुआत की। इस मौके पर राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने संविधान की अहमियत पर जोर देते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।
श्री वोरा ने कहा, "भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और यह हमारे देश के शासन और नागरिकों के अधिकारों का आधारभूत दस्तावेज है। संविधान हमारी राष्ट्रीय आत्मा है, और इसका संरक्षण हमारा दायित्व है।" उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अगले दस दिनों में पांच प्रमुख विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम में उन्होंने संविधान के मूल तत्वों—लोकतांत्रिक स्वरूप, धर्मनिरपेक्षता, संघीय ढांचे, समानता के सिद्धांत, और स्वतंत्र न्यायपालिका—की चर्चा की। उन्होंने कहा, "ये तत्व हमारे संविधान को विशिष्ट और शक्तिशाली बनाते हैं। लेकिन कुछ ताकतें इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं जैसे सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, और चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है।"
उन्होंने आगे कहा, "संविधान ने देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया है। इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी।"
इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके खिलाफ किसी भी साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है।
इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर से कई कांग्रेसी शामिल थे जिनमें थे राजेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष गया पटेल, सभी ब्लॉक अध्यक्षगण सभी पार्षदगण,महिला कांग्रेस की सभी सदस्य, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर.एन वर्मा,परमजीत सिंह भुई,नझर अहमद, संदीप वोरा व सभी युथ कांग्रेसगण एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.