नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन पर अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश इलाके में हमला हुआ है। हमलावर ने उनके ऊपर कुछ तरल पदार्थ फेंक दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल इन दिनों रोजाना पद यात्रा कर रहे हैं। इस कड़ी में वह आज ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे थे। घटना के बाद आप ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताते हुए हमला बोला। पार्टी ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बरकरार रखने में नाकाम बीजेपी बौखलाई हुई है। यह हमला इसलिए हुआ है क्योंकि केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर हमला बोला था। गृह मंत्री अमित शाह की नाकामी जग जाहिर हो गई है।
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए इस हमले के बारे में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.