होम / दुर्ग-भिलाई / ग्राम पंचायत थनौद स्थित अमृत सरोवर स्थल पर मनाया गया संविधान दिवस
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत थनौद में अमृत सरोवर स्थल पर संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सभी ग्रामीणों को संविधान की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकार एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिये कहा गया। विधायक श्री चंद्राकर द्वारा भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
सीईओ बजरंग कुमार दुबे द्वारा भारतीय संविधान उद्देशिका का वाचन कराने के अलावा भारतीय संविधान के आदर्शो तथा देश के नागरिकों का संविधान के प्रति प्रतिबद्धता के संबंध में जानकारी दी। संविधान दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद पंचायत झमित गायकवाड सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.