नईदिल्ली । उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट के चलते कंपकंपा देने वाली ठंड पडऩा शुरू हो गई है।कश्मीर की घाटी में तापमान शून्य से नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल पिछले साल की तुलना में भीषण ठंड पड़ेगी।दूसरी तरफ दक्षिण भारत के केरल में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के मौसम पर भी असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात गुजरी, जबकि कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।श्रीनगर में तापमान माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर ने अगले 2 दिन में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना है।हिमाचल प्रदेश में आज ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हिमपात की संभावना है।
दिल्ली में आज सुबह स्मॉग के साथ मध्यम कोहरा रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है।24 और 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9-15 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में आज कोहरे से राहत रहेगी। बिहार में आने वाले सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.