रायपुर । राजधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. रायपुर के आमापारा इलाके के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक नाबालिग से दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाया और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 2 लाख से अधिक के गहने वसूल लिये. पीडि़ता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के आमापारा इलाके के उडिय़ा बस्ती के निवासी विष्णु सोनी नगर निगम सफाई ठेका का सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है. आरोपी ने पहले पीडि़ता से इंस्टाग्राम में दोस्ती की. दोनों के बीच बातें होने लगी और फिर आरोपी ने पीडि़ता को प्रेम जाल में फंसाकर दैहिक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता को अपना असली रंग दिखाया। उसने पीडि़ता को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपये से अधिक के गहने वसूल लिये और लगातार ब्लैकमेल करता रहा. पीडि़ता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.