-केरिपु 199 मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में था पदस्थ
बीजापुर-रायपुर । जिले के भैरमगढ़ के पातरपारा में स्थित केरिपु 199 मुख्यालय में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पातरपारा स्थित केरिपु 199 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक पवन कुमार टावर मोर्चा नंबर 2 में ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही पवन कुमार ने गुरुवार को दोपहर 2.00बजे के आसपास स्वयं के सर्विस रायफल से खुद को गोली मार लिया। घटना के बाद जवान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ लाया गया जहाँ डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दीया। प्रधान आरक्षक पवन कुमार रेवाड़ी हरियाणा का रहने वाला था। उक्त घटना की भैरमगढ़ थाने में मर्म पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है और जवान के शव को पीएम पश्चात गृह ग्राम के लिए रवाना कर दीया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.