दुर्ग

शस्त्र पूजन उपरांत बजरंगियों ने निकाली शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे 

image_380x226_671508f05b198.jpg

बजरंग दल पिछले 20 वर्षों से विजयादशमी के उपलक्ष्य पर निकाल रहा है शोभायात्रा

दुर्ग।विजयादशमी के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा रविवार को शहीद चौक (ग्रीन चौक) में शौर्य के प्रतीक  शस्त्रों की विधिवत पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा सनातनी धर्म के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में घोड़े बग्गी व धुमाल बैंड आकर्षण का केंद्र रहे, वही शस्त्रों से लैस कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के जयकारे के साथ हिंदुत्व शौर्य जागरण का भी संदेश  दिया गया। यह शोभायात्रा शहीद चौक से अग्रसेन चौक, हरनाबांधा, पोलसायपारा चौक,फरिश्ता कॉम्पलेक्स, इंदिरा मार्केट होते हुए पटेल चौक पहुंचकर संपन्न हुई।

राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा व हिन्दुत्व शौर्य जागरण के उद्देश्यों से निकल गई शोभायात्रा का लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत कर बजरंगियों की हौसला अफजाई की गई। शोभायात्रा को लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों व मार्गों को भगवा ध्वज से सजाया गया था। फलस्वरुप शोभायात्रा के दौरान अलौकिक माहौल बना। शोभायात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने की । श्री यादव ने बताया कि बजरंग दल द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य पर पिछले 20 वर्षों से निरंतर यह  शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह आयोजन शौर्य प्रदर्शन नहीं है। विजयादशमी के उपलक्ष्य पर शस्त्र पूजन की परम्परा रही है। शस्त्र पूजन उपरांत शोभायात्रा के माध्यम से सनातन धर्म के लोग अपना उत्साह प्रकट करते है।

शस्त्र पूजन व शोभायात्रा में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव , प्रदेश अध्यक्ष गौतम जैन, उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, चंदन राजपूत, विभाग संयोजक रवि निगम, ईश्वर गुप्ता, ज्योति शर्मा, विभाग सह-संयोजक कुशल तिवारी, संगठन प्रमुख रवि भारती, जिला संयोजक इंद्रजीत महाराज, रितिक सैनी, धनेश दोरा, राजा साहू, शेखर ताम्रकार, कुलेश्वर यादव के अलावा जिलेभर से हजारों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.