दुर्ग। राज्य शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत जी-राम (VB-GRAM) ग्रामीण योजना-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
3 से 5 अगस्त तक आयोजित इस कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को विकसित भारत जी-राम योजना के उद्देश्यों, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), ग्रामीण आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता एवं सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान पंचायतों के प्रभावी संचालन, जनभागीदारी बढ़ाने तथा योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को अधिक सक्षम बनाकर ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) सहभागी योजना निर्माण, साक्ष्य-आधारित योजना, डिजिटल तकनीकों के उपयोग तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण पर आधारित है। इसका उद्देश्य विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुरूप ग्राम पंचायतों में समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है।
कार्यशाला में राजनांदगांव जिले से जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, डोंगरगांव के अध्यक्ष रंजीत पड़ोती, डोंगरगढ़ की अध्यक्ष लता सिंह एवं छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं बेमेतरा जिले से साजा के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, नवागढ़ के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू तथा बेरला की अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिहा ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर फैज खान (सहायक परियोजना अधिकारी), नवीन साहू (सहायक परियोजना अधिकारी, बेमेतरा) एवं अरदीप ढीढ़ी (सहायक परियोजना अधिकारी, दुर्ग) ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.