-विधायक ललित चंद्राकर ने कहा- शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव
दुर्ग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पाऊवारा में मंगलवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के छात्रों को पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 10 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। वहीं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विधायक एवं अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार आधुनिक और सशक्त बन रही है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय, स्मार्ट क्लास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, डिजिटल संसाधन और छात्रहितैषी योजनाओं के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी। वहीं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, नियमित पालक-शिक्षक बैठक, न्योता भोज तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में सरपंच मीना यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, भाजपा महामंत्री एवं नवनियुक्त एल्डरमेन चंदू देवांगन, भाजपा महामंत्री प्रवीण यदु, एसएमडीसी अध्यक्ष दिलीप साहू, पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष ऋषि देशमुख, बोरिगरका सरपंच चुम्मन लाल यादव, भारती देशमुख, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री चिंटू सिन्हा, प्राचार्य एच.एल. जांगड़े, विद्यालय परिवार, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.