ब्रेकिंग

पर्यावरण संरक्षण व आपदा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ, इंजीनियरों ने लिया राजयोग का संदेश

62504082026111628whatsappimage2026-08-04at4.38.14pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक, अभियंता एवं आर्किटेक्ट प्रभाग (एसईए विंग) द्वारा आयोजित रायपुर से जबलपुर पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्रीय अभियान के तहत मंगलवार को ब्रह्माकुमारीज के 'आनंद सरोवर' बघेरा में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसपीडीसीएल) भिलाई-दुर्ग के इंजीनियरों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का विषय था "प्रकृति का ख्याल रखें और आपदा के लिए तैयार रहें।"
दिल्ली से आए ब्रह्माकुमारी बी.के. पीयूष ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश समस्याओं की जड़ मन के नकारात्मक विचार हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि मन को अभ्यास और वैराग्य से नियंत्रित किया जा सकता है। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति अपने मन को सशक्त एवं स्थिर बनाकर स्वयं के साथ प्रकृति को भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन निदेशक (ईडी) शिरीष सेलेट ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उनका परिवार पॉलिथीन के उपयोग से बचता है और बाजार जाते समय घर से थैला लेकर जाता है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतें भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकती हैं और इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।

Image after paragraph


कार्यक्रम में एडिशनल सीईएस मनोज सहित अन्य अभियंताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और अभियान को उपयोगी बताया। अभियान के अंतर्गत दुर्ग पहुंचे बीके भारत भूषण (पानीपत), बीके ओंकार, बीके धनंजय, अंजली दीदी, तारिका दीदी एवं चैतन्य प्रभा दीदी ने छत्रपति शिवाजी इंजीनियरिंग कॉलेज, भारती विश्वविद्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रक्षित आरक्षी केंद्र तथा एसटीएफ दुर्ग सहित विभिन्न संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया। ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण के लिए संस्थान लंबे समय से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में वैज्ञानिक एवं अभियंता सेवा प्रभाग द्वारा छह राष्ट्रीय अभियान संचालित किए जाएंगे, जिनमें यह अभियान भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से आनंद सरोवर, बघेरा में विशेष राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित होगा। शिविर सुबह 8 से 9 बजे, 9 से 10 बजे तथा शाम 7 से 8 बजे तक रहेगा। इच्छुक व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सत्र में शामिल होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.