दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम रसमड़ा में माँ शीतला की पूजा-अर्चना कर जय मां शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ और पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंदिर हमारे क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का केंद्र है।

माँ शीतला से प्रार्थना कि वे हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। इस पुनर्निर्माण कार्य से मंदिर का वैभव पुनः स्थापित होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू , जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू , सरपंच ममता भागवत साहू , नंदू निर्मलकर , जनपद सदस्य अजय वैष्णव , चेतन साहू , रुपेश साहू , रामखिलवान यादव , चमन यादव, किशन यादव , लालजी गुप्ता, मीना यादव , पीताम्बर साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.