होम / दुर्ग-भिलाई / लोकतंत्र सेनानी संघ ने मनाया लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 119 वी जयंती..
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। लोकतंत्र सेनानी संघ (मिसा बंदियों का संगठन) भिलाई दुर्ग द्वारा 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 119 वी जयंती जेपी चौक सेक्टर 2 भिलाई में मिसा बंदियों द्वारा मनाई गई । लोकनायक जयप्रकाश जी के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित किए। जयंती पर सभी का मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ के दुर्ग संभाग के प्रभारी योगेंद्र सिंह सहित राम पाटणकर, प्रभु नाथ मिश्रा, राजदेव सिंह, ईश्वर बघेल, मनोज विशाल, राजेश त्रिपाठी, गोवर्धन जायसवाल, विशाल राजहंस, मनोज ठाकरे, किशोर कनोजे, अग्रवाल जी, साहू जी, प्रेम आनंद राव आदि मिसा बंदी उपस्थित थे। प्रभु नाथ मिश्रा ने लोकनायक जयप्रकाश के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समग्र क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश ही थे, जिन्होंने भारत में लोकतंत्र को बचाया, उन्होंने कहा कि यदि भारत में लोकतंत्र है तो जयप्रकाश नारायण जी की देन है। राजदेव सिंह ने भी अपने विचार रखें। संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गोवर्धन जायसवाल ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.