दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में सोमवार को पंचमी पर्व बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया, संध्या कालीन आरती के बांद कलश चढ़हाया गया एवं माता रानी का सिंगार किया गया। दरबार के लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि नंद पंडा, भोलू साहू, मनोज पटेल के द्वारा विधी विधान के साथ पंचमी की रस्म पूरी विधि विधान के साथ किया गया, साथ ही पंचमी के दिन सुबह से ही दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। खीर पुड़ी चुनरी हार फुल लेकर दरबार पहुंच कर माता रानी की पुजा पाठ किया गया। हर रोज रात्रि में गुलाब साहू एवं हेमंत तेली जस एवं भजन गायक के मंडली द्वारा माता सेवा का कार्यक्रम चल रहा है।
रात्रि में दर्शन के लिए बड़ी संख्या मे भक्तों का मेला लगा रहता है। नौ दिन तक पुरे गांव एवं बाहर के भक्तगण माता रानी की सेवा में लिन हो गये है। इस दरबार में भक्तों के द्वारा 186 मनोकामनाएं ज्योति प्रज्वलित किया गया है। दरबार में विदेश कनाडा, महाराष्ट्र ,बलिया, उत्तरप्रदेश, एमपी, उड़िसा, अमेरिका एवं हर जिले के भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर ज्योति प्रज्वलित किया गया है। लक्ष्मण बाबा ने बताया कि 10 अक्तूबर गुरुवार को महाअष्टमी हवन शाम 4 बजे से एवं ज्योति विसजर्न शोभा यात्रा 11 अक्तूबर शुक्रवार को शाम 4 बजे से रखा गया है। अतः सभी भक्तों से आग्रह है कि समय का विषेश ध्यान रखें। यह जानकारी दरबार के लक्ष्मण बाबा ने दी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.