दुर्ग-भिलाई

स्ट्रीट फूड तैयार करने वालों को आयुक्त ने बताया जुर्माना से कैसे बचे

image_380x226_66ed57afee215.jpg

-आयुक्त ने चाय वाले को किया सम्मानित
रिसाली। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र स्टेशन मरोदा के स्ट्रीट फूड वेन्डर के लिए रिसाली नगर पालिक निगम ने कार्यशाला का आयोजन किया। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने स्ट्रीट वेन्डरों को बताया कि अपने पसरा, ठेला और गुमटी के आस पास स्वच्छता बनाए। खाने पीने के सामान को ढक कर रखे। अन्यथा निगम उन्हें दोषी मानते हर रोज जुर्माना वसूल करेगा।
 कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेन्डरों को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा से जोड़ना है। निगम आयुक्त ने वेन्डरों के बीच ही कार्यशाला का आयोजन कराया। उन्होंने बताया कि वेन्डर अपने पास डस्टबीन रखे। वन टाइम यूज पाॅलीथीन का उपयोग पूर्णतः बंद कर दे। गीला व सूखा कचरा मिक्स न दे और न ही कचरे को खुले स्थान में फेके। निगम के डोर टू डोर कलेक्शन गाड़ी को ही कचरा दे। ऐसा नहीं करने पर पहली बार 500 और दूसरी या तीसरी बार में यह राशि चार गुना तक वसूल की जाएगी। कार्यशाला में 60 से भी अधिक वेन्डर शामिल थे। निगम की ओर से सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, पी.आई.यू. विजय कश्यप, आकाश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
चाय वाला हुआ पुरस्कृत..
कार्यशाला के पहले अधिकारियों ने चैपाटी का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि अरविंद चाय के संचालक अरविंद तांती ने अपने गुमटी में सफाई को पहले पायदान पर रखा है। चाच-काॅफी बनाने से लेकर बर्तन, गिलास के रख रखाव को लेकर विशेष ध्यान रखता है। यही वजह से उसके पास सामान्य से अधिक हर वर्ग के ग्राहक पहुंचते है। स्वच्छता को पहले पायदान पर रखने वाले अरविंद चाय के संचालक को प्रमाण पत्र देकर आयुक्त ने सम्मानित किया।

लोन की दी जानकारी...
आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना की जानकारी दी गई। सिटी मिशन प्रबंधक आइरा आनंद व अरूणा धृतलहरे, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन ने स्ट्रीट वेन्डर को 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार ऋण के बारे में बताया। कार्यशाला स्थल पर लोन मेला का आयोजन किया गया।
व्यवस्थित किया जाएगा मार्ग..
आयुक्त मोनिका वर्मा ने स्ट्रीट वेन्डरों को जानकारी दी कि वे जल्द ही मौहारी व स्टेशन मरोदा के मार्ग को व्यवस्थित करेंगी। सड़क किनारे पसरा लगाकर सामान बेचने वालों को पौनी पसारी के तहत चबुतरा आवंटन करेंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। आवेदनों की स्कुटनी के बाद चबुतरा आवंटन का कार्य किया जाएगा।

आज मैराथन...
स्वचछता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को मैराथन दौड़ होगा। इस दौड़ में रिसाली निगम क्षेत्र के स्कूली बच्चें, नागरिक, समाज सेवी, महाविद्यालय छात्र, बी.एस.एफ. के जवान और निगम के कर्मचारी शामिल होंगे। मैराथन जोहार चैक के निकट बने शहीद स्मारक से सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.