दुर्ग-भिलाई

नगर निगम भिलाई के 70 वार्डों में बनेगा झंडा स्थल लहराएगा तिरंगा

image_380x226_66daffc851ac5.jpg

भिलाई । नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल के अध्यक्षता में महापौर परिषद द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। नगर निगम भिलाई के 70 वार्डों में झंडा स्थल बनेगा। जहां पर स्वाभिमान पूर्वक वार्ड का प्रत्येक नागरिक आने वाले 26 जनवरी को झंडा फहराएगा। इससे  बच्चों में, युवाओं में, एवं आम नागरिकों में नागरिकों में राष्ट्रीय भावना जागृत होगी।  इस क्षेत्र में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए एक नया प्रयोग होगा। अभी वर्तमान में शाहिद उद्यान सेक्टर 5, नेहरू नगर चौक, अंडा चौक खुर्सीपार एवं नगर भिलाई के  मुख्य कार्यालय में 24 घंटे तिरंगा झंडा लहरा रहा है। राष्ट्रभक्ति की भावना सभी में पल्लवित हो। वहां पर सब लोग एकत्रित हो एक पहचान स्थल बने इसी उद्देश्य से सभी वार्ड में झंडा स्थल बनेगा।  इस प्रस्ताव पर परिषद के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते  हुए ध्वनि मत से पारित किया। यह भी सुझाव आया कि एक व्यवस्थित डिजाइन ड्राइंग बनाई जाए। इसके अनुरूप प्रत्येक वार्ड के अंदर सार्वजनिक जगह का चुनाव कर झंडा स्थल बनाया जाएगा। स्थल पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। सहमति के दौरान नगर निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य सीजी एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, मनान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, सुनीता रानी गेरा, नेहा साहू, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, अधीक्षक अभियंता दीपक जोशी, एवं निगम के अधिकारी  उपस्थित रहे।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.