पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड गांव के पास शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैप्टन को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का था और मुंबई से हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और आसपास मौजूद लोगों को देखा जा सकता है। हेलीकॉप्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का था। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.