दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में रहने वाले पांच साल के रुद्र शर्मा ने अपनी अद्वितीय क्षमताओं से लोगों को हैरान कर दिया है। रुद्र, जिसे अंचल में "गुगल बॉय" के नाम से जाना जाता है, एक वास्तविक जीनियस साबित हो चुका है। रुद्र की प्रतिभा देखकर पूर्व मुखयमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह भी हैरान रह गए। डा.सिंह ने आधे घंटे तक इस बच्चे से विभिन्न विषयों पर वार्तालाप करते रहे। फिर अपना वह रुद्र शर्मा को पुरस्कार स्वरूप अपना वह पेन भेंट किया जो उन्हे संसद सदस्य होने पर दिल्ली में मिली थी। रुद्र केजी-1 का विद्यार्थी होने के बावजूद, उसकी स्मरण शक्ति इतनी तेज है कि वह एक बार पढ़ी हुई जानकारी को अच्छी तरह याद रख लेता है। उसे किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए हो, वह उसे एक क्लिक में गूगल की तरह प्राप्त कर लेता है।
रुद्र के इस अद्वितीय गुण को देखकर उसे समाज का गौरव माना जा रहा है। उसके प्रदर्शन ने दुर्ग जिले का नाम रोशन किया है और लोग उस अनूठे जीनियस की प्रशंसा कर रहे हैं। रुद्र की इस अद्वितीय क्षमता ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। उसके परिवार ने उसे और भी उत्साहित किया है अपने सपनों की ऊँचाइयों को छूने के लिए। इस विलक्षण बालक से मिलने पिछले दिनों भोपाल से मीडिया की एक टीम भी दुर्ग आई थी।
कलेक्टर को रुद्र ने सुनाई सफ़दर हासमी अदम गोंडवी की कविताएं
दुर्ग क्लेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से 5 वर्षीय गूगल बॉय रूद्र शर्मा ने गुरुवार को मुलाकात की। रुद्र गयानगर दुर्ग में रहता है एवं उनकी माता का नाम पायल शर्मा है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने रूद्र से कई प्रश्न पूछे जिसका रूद्र ने फटाफट गूगल की तरह उत्तर दिया। जिससे प्रभावित होकर कलेक्टर ने रूद्र को पौधे का गमला दिया। रूद्र को उसके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी और पढ़ाई से संबंधित टिप्स भी दिए। रूद्र ने भी कलेक्टर को सफ़दर हासमी अदम गोंडवी की कविताएं सुनाई।
उल्लेखनीय है कि रुद्र केजी-1 का विद्यार्थी होने के बावजूद, उसकी स्मरण शक्ति इतनी तेज है कि वह एक बार पढ़ी हुई जानकारी को अच्छी तरह याद रख लेता है। उसे किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए हो, वह उसे एक क्लिक में गूगल की तरह प्राप्त कर लेता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.