दुर्ग

फसल मुआवजे की बाट जोह रहे दुर्ग के किसान, सर्वे के बजाय कागजी प्रक्रिया में उलझाकर गुमराह कर रहे अधिकारी : डॉ. प्रतीक उमरे

314251120260618391002234312.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से मांग की है कि हाल ही में चक्रवात के असर और बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल मैदानी सर्वे कराकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत मुआवजा राशि प्रदान की जाए। डॉ. प्रतीक उमरे ने जिला प्रशासन और कृषि-राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के कलेक्टर बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत दें, वहीं दुर्ग जिले में विभागीय अधिकारियों को किसानों की पीड़ा से कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है। डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि किसानों की फसलों का बीमा होने के बावजूद आज तक कृषि और राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा नुकसान का वास्तविक मूल्यांकन सर्वे रिपोर्ट तैयार कर बीमा कंपनी और शासन को नहीं भेजा गया है। इसके विपरीत विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए प्रभावित किसानों पर सीधे बीमा कंपनी में व्यक्तिगत दावा आवेदन करने का दबाव बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमों के तहत व्यक्तिगत रूप से स्थानीय आपदा की सूचना देने की समय-सीमा 72 घंटे निर्धारित होती है,जो बीत चुकी है।ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और तकनीकी संसाधनों के अभाव के कारण कई किसान समय पर ऑनलाइन या टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज नहीं करा पाए हैं। अधिकारी किसानों की इसी मजबूरी और जानकारी के अभाव का फायदा उठाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की परिचालन मार्गदर्शिका  के अनुसार ओलावृष्टि,जलप्लावन,बादल फटना और प्राकृतिक आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से अधिसूचित फसल को नुकसान होने पर बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति देने का स्पष्ट प्रावधान है।नियमों के मुताबिक,व्यापक या क्लस्टर स्तर पर नुकसान होने पर जिला प्रशासन,राजस्व एवं कृषि विभाग को बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर संयुक्त सर्वे करना अनिवार्य है ताकि सभी पात्र किसानों को स्वतः बीमा का लाभ मिल सके।इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 कंडिका 4 के तहत राज्य शासन द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता मुआवजा दिए जाने का भी प्रावधान है,जिसके लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि और राजस्व अधिकारियों द्वारा अब तक नुकसान का आंकड़ा संकलित कर शासन को नहीं भेजा गया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से आग्रह किया है कि वे तत्काल कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के सभी प्रभावित गांवों में युद्धस्तर पर संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दें।उन्होंने मांग की कि 72 घंटे की तकनीकी बाध्यता को शिथिल कराते हुए प्रशासनिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बीमा कंपनी से क्लेम दिलवाया जाए और आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा राशि सीधे किसानों के खातों में जारी की जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.